Varanasi News: रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने 22 करोड़ की लागत से 52 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
देहाती संवाददाता (वाराणसी) रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये की लागत से 52 विकास योजनाओं का शिलान्यास समारोह मंगलवार को कंदवा चितईपुर स्थित मां बसंती वाटिका में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि, एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से हवन पूजन के साथ शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर इन योजनाओं की आधारशिला रखी
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि रोहनिया विधानसभा के ककरमत्ता वार्ड में 4, करौंदी वार्ड में 7, शिवदासपुर वार्ड में 6, मडुवाड़ीह वार्ड में 4, सीर गोवर्धन वार्ड में 9, सुसुवाही वार्ड में 2, मड़ौली वार्ड में 1, सुजाबाद वार्ड में 5, और छित्तूपुर वार्ड में 4 इंटरलॉकिंग कार्यों सहित कुल 10 वार्डों में 52 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया
उन्होंने इन सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सुसुवाही के पार्षद सुरेश पटेल ‘गुड्डू’ और कमलेश पाल ने किया। इस अवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, प्रवेश पटेल, राजकुमार वर्मा, पार्षद सुशीला देवी, श्याम भूषण शर्मा, गोपाल पटेल, अजय बिंद, रविंद्र सोनकर, राजेश कन्नौजिया, रामसिंह उर्फ कल्लू यादव, सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, महेंद्र पटेल, मोतीलाल पटेल, शांति, गीता, अंजलि, सुरेश प्रधान सहित डूडा के अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
