August 28, 2026
BAN765569

Varanasi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी में ‘‘फैम-जैम’’ का अनूठा आयोजन

देहाती लेखक | वाराणसी में नवरात्रि थीम पर आधारित ‘‘फैम-जैम’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। डीपीएस वाराणसी की यह अनूठी पहल थी जिसमें लगभग 3000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। विद्यालय का विशाल परिसर आकर्षक स्टॉल्स, मैजिक शो, साइंस शो, माइंड रीडर, डांडिया, झांकियों और विभिन्न गतिविधियों से सजा हुआ था। इस कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लिए कुछ विशेष था, और यह आयोजन परिवारों के लिए आपसी संबंध मजबूत करने और सीखने का अनूठा अवसर भी बनाविद्यालय का इंद्रधनुषी प्रवेश द्वार एवं ज्वाइंट व्हील आकर्षण का केंद्र था। वहीं खेल और राइड्स (हा हा ज़ोन)- सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहा, जहाँ पारंपरिक कार्निवल गेम्स, ट्रैम्पोलिन राइड्स, इंटरएक्टिव चुनौतियाँ और विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जो सभी के लिए आकर्षण एवं मनोरंजन का केंद्र बनी रही। विशेष रूप से बच्चों के लिए ट्रैम्पोलिन, चरखी झूला और अन्य आकर्षक राइड्स लगाए गए, जिससे उन्होंने भरपूर मनोरंजन किया और आनंद का अनुभव प्राप्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। विद्यालय के हॉल ऑफ़ इंस्पिरेशन में कई शो आयोजित किए गए, जिनमें साइंस शो और माइंड रीडर कार्यक्रम प्रमुख रहे। साइंस शो में बच्चों और अभिभावकों को विज्ञान के अद्भुत प्रयोगों और रोचक तथ्यों से अवगत कराया गया, जबकि माइंड रीडर शो ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।‘वाराणसी गॉट टैलेंट’ स्टेज शो में छात्रों और अभिभावकों ने अपनी अद्भुत एवं अद्वितीय प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने उनको अपनी रचनात्मकता और कला के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करने का सुनहरा मंच प्रदान किया। दर्शकों ने हर प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, और सभी प्रतिभागियों को जोरदार तालियों के साथ प्रोत्साहित कियाझांकियों में नवरात्रि पर्व के विभिन्न रूपों को भी दिखाया गया, जैसे कि गुजरात में गरबा और डांडिया, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा, और कर्नाटक व मैसूर में दशहरा उत्सव की भव्यता। झरोखा के अंतर्गत डांडिया स्टिक के साथ आयोजित नृत्य कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें परिवारों ने पारंपरिक गीतों की धुनों पर डांडिया खेलते हुए उल्लास और सामूहिक उत्सव का अनुभव किया।गतिविधियों और कार्यशालाओं के अंतर्गतः वैक्स हैंड कार्यशाला में बच्चों और बड़ों ने वैक्स से अपने हाथों के मॉडल बनाए और कला का आनंद लिया। स्पिन आर्ट के माध्यम से बच्चों ने रंगों के साथ खेलते हुए खूबसूरत चित्र बनाए, जो उनकी रचनात्मकता को प्रकट करता है। ब्लॉक प्रिंट प्रतिभागियों ने अपने हाथों से सुंदर प्रिंट बनाने की तकनीक सीखी। कैरिकेचर प्रतिभागियों ने कैरिकेचर बनाते समय अपनी रचनात्मकता को उजागर किया और एक दूसरे को हास्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। अस्थायी टैटू बनवाने का अनुभव भी लोगों के लिए आनंददायक रहा, जिसमें उन्होंने अपनी पसंद के टैटू बनाए।इस आयोजन में अभिभावकों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कई नवोदित उद्यमियों (कक्षा 3 से 7 के छात्रों) ने स्वनिर्मित उत्पाद (प्रोडक्ट्स) का प्रदर्शन किया, जिसमें केमिकल मुक्त फेसवॉश, और नवरात्रि स्पेशल उपहार ने लोगों को खूब आकर्षित किया। नीम, बांस, और चंदन से बने उत्पादों ने भी विशेष ध्यान खींचा। इन स्टॉल्स ने प्रतिभागियों को उनके उत्पादों और सेवाओं की विविधता से प्रभावित किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके परिवारों को भी एक मंच प्रदान कर रहा था, जहाँ वे अपनी उद्यमशीलता को बढ़ावा दे सकते थे।फूड ज़ोन में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध था, जहाँ परिवारों ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया। इस ज़ोन में स्ट्रीट फूड से लेकर विशेष व्यंजन तक कई प्रकार के स्टॉल लगे थे, जो दिनभर बेहद लोकप्रिय रहे। बच्चों और बड़ों ने अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया, जिससे यह ज़ोन पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा। कार्यक्रम में “न्यू सरस्वती हॉउस” का बुक स्टॉल भी लगाया गया था, जहाँ विभिन्न शैक्षणिक और प्रेरणादायक पुस्तकों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। इस स्टॉल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया और पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम बना। ‘‘फैम-जैम’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई व्यवस्थाएँ की गई थीं। इसमें ‘पगड़ी’ बांधने का स्टॉल, ‘सेल्फी कॉर्नर’, ‘प्राथमिक चिकित्सा सहायता’, ‘चना जोर गरम’ का स्टॉल, टिकट काउंटर, सहायता डेस्क, और ‘जाइंट बबल’ जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं, जो बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास था, जो इसे यादगार बनाता है।‘‘फैम-जैम’’ कार्यक्रम ने परिवारों के लिए एक विशेष अवसर प्रदान किया, जहाँ उन्होंने एक साथ समय बिताया, अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और नई चीज़ें सीखने का आनंद भी लिया, जिससे यह अनुभव न केवल बच्चों और बड़ों के लिए यादगार बन गया, बल्कि सामूहिक उत्सव का सजीव उदाहरण भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मुकेश शेलत ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं, क्योंकि इससे समूह में कार्य करने की भावना जागृत होती है और आत्मनिर्भरता की नींव रखी जाती है।

See also  Varanasi News: रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने 22 करोड़ की लागत से 52 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

यह पूरा कार्यक्रम विद्यालय की एकेडमीक हेड मुनमुन सेनगुप्ता, रोली मानखंड एवं समन्वयक काकूली मुखर्जी के देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *