Congress Party: भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर 17 सितम्बर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया।
आज कैंट विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस इकाई द्वारा खोजवा क्षेत्र में बेरोजगारी दिवस पर पकौड़ा स्टॉल लगाकर बेरोजगारी दिवस मनाया गया।
– कार्यक्रम में मुख्य उपस्तिथि महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की रही।
– विशिष्ट उपस्तिथि प्रदेश महासचिव मयंक चौबे की रही।
– कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन/नेतृत्व कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर ने किया।
देहाती लेखक। वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की देश में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है। मोदी जी के कहे अनुसार आज देश का युवा पकौड़ा छानने को मजबूर है। देश में प्रधानमंत्री सिर्फ झूठे आंकड़ों में विश्वास रखते है आज पूरे देश में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा है। आज का युवा बेबस और सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रहा है प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी का वादा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 45 वर्षो का रिकार्ड तोड दिए बेरोजगारी में।इस देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है परंतु मोदी सरकार हम दो हमारे दो को खुश करने लिए सिर्फ प्रतिबद्ध है प्रतिदिन युवाओं में बढ़ता आक्रोश प्रतिदिन युवाओं के आत्महत्या की आती खबरे देश के लिए चिंता का विषय है। आज भारत में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।मोदी जी के उनके जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मुबारक हो।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मयंक चौबे, पूर्व प्रदेश सचिव चंचल शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस धीरज सोनकर, पप्पू मोदनवाल, सिद्धार्थ केशरी, मो.आदिल, परवेज खान, नवीन उपाध्याय, सैय्यद आदिल, दीपक सोनकर, विनोद शर्मा, राज सोनकर, गणेश विश्वकर्मा, मोहित कुमार आदि लोग उपस्तिथि रहे।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
