Electricity Board Elections NEWS: लगातार चौथे वर्ष के लिए बलवीर बने अध्यक्ष एवं नीरज बने सचिव
केशव सदन में संपन्न हुआ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की पूर्वांचल शाखा का निर्वाचन
देहाती लेखक। वाराणसी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की आंचल शाखा का निर्वाचन आज दिनांक 13.10.2024 को केशव सदन, भिखारीपुर में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में इं. संतोष कुमार मौर्य एवं सह-निर्वाचन अधिकारी के रूप में इ.आई.पी. सिंह केंद्र से नामित चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूर्वांचल पदाधिकारीयों का चयन किया गया। पूर्वांचल के निर्वाचन में वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती एवं आजमगढ़ के अंतर्गत समस्त जनपद एवं मंडलों से पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात पूर्वांचल अध्यक्ष पद पर इं. बलवीर यादव और सचिव पद पर इं. नीरज बिंद लगातार चौथे वर्ष के लिए निर्विरोध चुने गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अभिषेक मौर्य, उपाध्यक्ष इ. राम सिंह, संगठन सचिव इं. ज्योति भास्कर सिन्हा, प्रचार सचिव इं. सर्वेश कुमार, वित्त सचिव इ. आई.पी. सिंह एवं लेखा निरीक्षक इ. अरुण पांडे चुने गए। निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने अपने पदों पर शपथ ग्रहण लिया एवं साथ ही विभागीय उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत रहकर पूर्वांचल को ऊर्जा विभाग में एक नई पहचान, विभाग की बेहतरी एवं तकनीकी उन्नति के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने का भी शपथ लिया।
निर्वाचन कार्यक्रम में मुख्यतः इ. एस.एल.आर. गुप्ता, इ. अवधेश यादव, इं. दीपक गुप्ता, इ. अवधेश कुमार, इं पंकज, इं. शिवम चौधरी,इं. संजय भारती, इं. अभिषेक केसरवानी, इ. शिवेंद्र, इ. दिव्येश, इ. सियाराम, इ. उपेन्द्र, इ. इन्द्रसेन, इ. राहुल, इ. जितेंद्र मौर्य, इ. अभिषेक प्रजापति, इ.रोहित, इं. निर्भीक भारती एवं अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
